Welcome to Hot-talk Share dill ki bat

  • General
  • पानीपत में बुखार से तड़प रही थी 12 साल की मासूम से रेप का प्रयास

पानीपत। Haryana Crime: चांदनी बाग पुलिस थाना क्षेत्र में एक अधेड़ ने घर में घुस 12 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी को बुखार था वह चारपाई पर सो रही थी। आरोपित को किशोरी की छोटी बहन ने देख लिया।
उसने गली में शोर मचाया और पड़ोसियों को इस बारे में बताया। पड़ोसियों ने अधेड़ को मौके पर ही दबोच लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने किशोरी की मां के बयान पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी ने लोगों को दी धमकी
पुलिस शिकायत में महिला ने बताया कि सोमवार दोपहर को वह निजी काम से घर से बाहर गई थी। घर पर उसकी 12 व छह साल की बेटी थी। बड़ी बेटी को बुखार था। उसने बेटी को दवा देकर चारपाई पर लेटा दिया था। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति उनके घर में घुस गया। उसने बड़ी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। उसके कपड़े उतार दिए और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। इसी वक्त छोटी बेटी आ गई।

उसने गली में शोर किया तो पड़ोसी यहां आ गए। उसने पड़ोसियों को इस बारे में बताया। पड़ोसियों ने मौके पर जाकर आरोपित को दबोच लिया। आरोपित भी अर्धनग्न अवस्था में था। कॉलोनी में हंगामा हुआ। पुलिस को बुलाया। आरोपित शख्स को पकड़े जाने के बाद भी किसी प्रकार का पछतावा नजर नहीं आया। वह लोगों को खुद को छोड़ने की बात कहकर धमकी भी दे रहा था।
पुलिस आरोपी को किया गिरफ्तार
चांदनी बाग पुलिस थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसका मेडिकल कराया है। पीड़िता की काउंसिलिंग भी कराई गई है। आरोपित को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

    Talk about anything what ever you wishtongue-out