**
आइलैंड ऑफ डॉल्स यानी गुड़ियों का द्वीप मेक्सिको सिटी के दक्षिण में स्थित एक छोटा सा द्वीप है जो अपने अजीबोगरीब और डरावने माहौल के लिए दुनियाभर में मशहूर है। यहां हजारों पुरानी, टूटी-फूटी, बिना आंखों या हाथों-पैरों वाली डरावनी गुड़िया पेड़ों से लटकी हुई दिखाई देती हैं।

इस द्वीप की कहानी 1950 के दशक से शुरू होती है जब डॉन जुलियन सैंताना नाम का व्यक्ति यहां अकेले रहने आया था। कहा जाता है कि उसने एक बच्ची को नहर में डूबते देखा लेकिन उसे बचा नहीं पाया। इसके कुछ समय बाद उसे पानी में एक गुड़िया तैरती हुई मिली जिसे उसने उस बच्ची की आत्मा की शांति के लिए एक पेड़ पर टांग दिया।
[https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/835_-/2025/04/doll2-1744722130.webp](https://)
इसके बाद उसने द्वीप पर और भी गुड़िया लटकाना शुरू कर दिया। वह मानता था कि उस बच्ची की आत्मा वहां भटक रही है और इन गुड़ियों के जरिए उसे सुकून मिलेगा। धीरे-धीरे यह स्थान गुड़ियों से भर गया और एक डरावनी जगह में बदल गया।
https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/835_-/2025/04/doll4-1744722130.webp
आज यह द्वीप एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बन चुका है। रोमांच पसंद करने वाले लोग यहां आकर इस रहस्यमयी जगह को एक्सप्लोर करते हैं। हालांकि, यह जगह कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है।
आइलैंड ऑफ डॉल्स जहां डर और रहस्य का अनोखा संगम देखने को मिलता है। चाहे आप इसे अंधविश्वास मानें या सच्ची घटना, यह द्वीप दुनिया की सबसे रहस्यमयी जगहों में से एक है।**